Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि.स.)। दुआरे सरकार शिविर के माध्यम से शुक्रवार को 111 आवेदकों को जमीन का पट्टा सौंपा गया है। नक्सलबाड़ी कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम के ब्लॉक प्रशासन की तरफ माध्यम से 111 लोगों को पट्टा सौंपा गया। इस दौरान नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष, नक्सलबाड़ी के बीडीओ प्रणब चटराज, नक्सलबाड़ी बीएलआरओ बिप्लब हलदर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
नक्सलबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष आनंद घोष ने कहा कि नक्सलबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सरकारी जमीन पर रह रहे भूमिहीन लोगों को ब्लॉक प्रशासन ने पट्टा सौंपा है। आने वाले दिनों में पट्टा आवेदकों करने वालों को फिर पट्टा सौंपा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा