[ad_1]

उदयपुर, 15 मार्च (हि.स.)। रेलवे द्वारा होली पर्व पर उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा के संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09603, उदयपुर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा 19.03.24 व 26.03.24 को (02 ट्रिप) उदयपुर से मंगलवार को रात 11 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 07.10 बजे पहुंचेगी, वहां से 07.20 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को तड़के 03.20 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09604, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा – उदयपुर स्पेशल रेलसेवा 21.03.24 व 28.03.24 को (02 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से गुरुवार को सुबह 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 3.10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/ईश्वर