Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। तारादेवी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने शाकुंबरी क्रिकेट क्लब को आठ रन से हरा दिया। इस मैच में कल्पना के सत्य प्रकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाये।
कल्पना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज आकाश मात्र दो रन बनाकर ही पवेलियन लौट गये। वहीं आर्य कुशवाहा ने 44 रन का योगदान दिया, जबकि सचीन ने 10 रन बनाये। सत्य प्रकाश ने 68 बाल पर 58 रन बनाये। सौरभ ने 35 रन का योगदान दिया, जबकि गेंदबाजी में शाकुंबरी के दो विकेट भी झटके। शाकुंबरी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 180 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गयी और इस कड़े मुकाबले में कल्पना की टीम ने आठ रन से मैच जीत लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/सियाराम