[ad_1]

तामुलपुर (असम), 13 मार्च (हि.स.)। दरंग-उदलगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सांसद दिलीप सैकिया बीती रात तामुलपुर के काउली पहुंचे थे। सैकिया लोकसभा की उम्मीदवारी का टिकट प्राप्त करने के बाद पहली बार क्षेत्र में आए थे। इलाके में पहुंचते ही वे आध्यात्मिक वातावरण में शामिल हो गए।
ज्ञात हो कि काउली इलाके में अखंड तारक ब्रह्म महानाम यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें सांसद सैकिया ने हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने एकनाम कीर्तन में शामिल होकर गाया।
तामुलपुर के कालीपुर में भाजपा की ज्वाइनिंग मीटिंग में शामिल होने के बाद सांसद पार्टी पदाधिकारी और बीटीआर के कार्यकारी सदस्य डॉ. धर्मनारायण दास के साथ काउली में नाम कीर्तन में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। दिलीप सैकिया के नाम कीर्तन में शामिल होने के दौरान हजारों लोग ताली बजाकर उनका सहयोग किया। ज्ञात हो कि काउली क्षेत्र अब गोरेश्वर विधानसभा का हिस्सा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद