[ad_1]

जोधपुर, 13 मार्च (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में जिला बीकानेर के आबकारी अधिकारी के जोधपुर निवास और अन्य स्थानों पर बुधवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दोपहर तक समाचार लिखे जाने तक एसीबी की कार्रवाई जारी थी।
ब्यूरो के डीआईजी हरेंद्र महावर ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर बीकानेर जिले के जिला आबकारी अधिकारी मोहनलाल के निवास एवं अन्य स्थानों पर आज एसीबी की तरफ से सर्च किया जा रहा है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने की जांच की जा रही है। तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के सुपरविजन में यह सर्च चलाया जा रहा है। अभी कार्रवाई जारी है। मोहनलाल का निवास स्थान जोधपुर में बताया जाता है। उनके जोधपुर एवं बीकानेर स्थित ठिकानों पर यह सर्च चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप