Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
सागर, 13 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार को) सागर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां पीटीसी ग्राउंड में रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर भी जाएंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी मनोज नेमा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से सागर के समीप बड़तूमा में संत रविदास मंदिर और संग्रहालय के समीप हेलीपैड आएंगे। मुख्यमंत्री यहां निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर- संग्रहालय के निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर का भूमि पूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर से धार के लिए रवाना होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश