[ad_1]

मुंबई,12 मार्च (हि.स.)।नालासोपारा के आचोले पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। इस संबंध में आचोले पुलिस ने अज्ञात स्नैचर के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है।यह घटना 11 मार्च दोपहर 12; 30 बजे के आसपास घटी है।यानी स्नैचर दिन दहाड़े घटना को अंजाम दे रहे है।मिली जानकारी के अनुसार,रिना व्होरा (68),निवासी-आचोले क्रॉस रोड,नेमिनाथ नगर टॉवर,नालासोपारा पूर्व के क्षेत्र में रहती है।बताया गया है कि नालासोपारा पूर्वी मजेठिया में पद्मावती मंदिर में पूजा करने के बाद,शिकायतकर्ता (रिना) सोसायटी के गेट नंबर दो से गुजरी और ए विंग की लिफ्ट के पास पहुँची। आरोपी रीना के पीछे आये और गले से सोने की चेन जबरन छीन कर फरार हो गया। रीना ने आचोले पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में बताई है कि, स्नैचर से गले से 1 तोले की चेन (कीमत-45,000 रुपये ) छीन कर भाग गया है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है।
हिंदुस्थान समाचार/