Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
मुंबई, 12 मार्च (हि.स.)। वाशी इलाके के पार्किग परिसर में पुलिस ने छापा मारकर पेट्रोल चोरी करने के मामले में एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों फरार आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार वाशी पार्किंग परिसर में पार्क किए गए वाहनों में से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की कई शिकायतें वाशी पुलिस स्टेशन को मिली थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सोमवार को पुलिस ने वाशी में एक पार्किंग परिसर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने टैंकर से पेट्रोल चोरी करते और उसे डिब्बे और अन्य कंटेनरों में भरते हुए देखा। पुलिस ने एक कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से टैंकर, दो टेंपो में लदे ईंधन से भरे डिब्बे और एक बाइक जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और मौके से फरार दो लाेगाें को तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/सुनील