[ad_1]

पश्चिम चंपारण (बगहा), 8मार्च (हि.स.)। प्रखंड बगहा एक के टेसरहिया बथवरिया पंचायत के मानपुर मठिया गांव में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने से नौ घर जल कर राख हो गये। आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुदर्शन चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि मानपुर मठिया वार्ड नं 7 में अचानक आग लगने से 9 घर जल कर राख हो गया। आग लगने से प्रभु महतों, प्रभु साह, नरेश साह, विनोद महतों, नरेश महतों, नागू महतों, गोबरी महतों, कुंदन महतों, सुनील महतों, सुखदेव महतों समेत 9 लोगों का घर जलकर राख हो गया।
मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अचानक आग लगने से दर्जनों घर जलकर खाक हो गया है, जिसमे तक़रीबन 3 लाख रुपया कि संपति के साथ अनाज जेवरात सहित जलकर खाक हो गया है, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग कैसे लगी।
मुखिया पति सुदर्शन चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, इसकी सूचना प्रखंड मुख्यालय को दे दी गई है, जो सहयोग होगा उसे किया जाएगा। अगलगी की सूचना मिलते ही बथवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में सहयोग की। हालांकि आग बुझाने जा रही अग्नि शमन गाड़ी एन एच 727 मुख्य मार्ग के छत्रौल चौक पर पलट गई। जिसमें दो लोग आंशिक रुप से जख्मी हो गयें, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराई गई।
हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद नाथ तिवारी/चंदा