[ad_1]


भरुच, 11 मार्च (हि.स.)। कमोडोर रजत नगर, डब्ल्यूपीएस (एमबीआई) ने रविवार को भरुच के मेसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड में 25 टी बोलार्ड पुल बीपी टग बलजीत का जलावतरण किया गया। इस टग को केन्द्र सरकार की मेक इन इंडिया पहल की गौरवशाली उपलब्धी बताई जा रही है।
केन्द्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप, तीन 25टी बीपी टग के निर्माण और वितरण के लिए एमएसएमई मेसर्स शाफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एम/एस एसएसपीएल) के साथ अनुबंध किया गया है। इन टगों का निर्माण भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत किया जा रहा है। टग की उपलब्धता नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग और अन-बर्थिंग, मोड़ और सीमित पानी में आवाजाही के दौरान सहायता की सुविधा प्रदान करके आईएन की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी। टग्स लंगरगाह पर जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेगा और इसमें सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की क्षमता भी होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव