[ad_1]


अहमदाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद महानगरपालिका के प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपये से तैयार खारीकट कैनाल के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
सोमवार को मुख्यमंत्री पटेल ने खारीकट कैनाल के पुनर्विकास के पहले चरण के अंतर्गत कैनाल के ऊपर तैयार की गई सड़क सहित कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें जल्पा को-ऑपरेटिव सोसायटी, नरोडा (चेइनेज 1500) से आश्रय अपार्टमेंट निकोल कैनाल रोड (चेइनेज 3240) शामिल है। इस अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, नरोडा की विधायक पायलबेन कुकराणी, मुख्य सचिव राज कुमार, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन और निकोल एवं नरोडा के पार्षदगण, अहमदाबाद महानगर पालिका के अधिकारी और पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनील