Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 11 मार्च (हि.स.)। डबल टायर ट्राली का सामान चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हुए चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त एक वाहन को भी सीज किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी राकेश कुमार पुत्र अतर सिंह ग्राम डुगंरपुर कोतवाली लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर डबल टायर ट्राली से चार टायर, ट्यूब व रिम आदि की चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही 02 आरोपितों को चोरी के सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ नन्दपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम जौनी पुत्र विनोद निवासी दरगाहपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार व सय्याद पुत्र जहूर हसन निवासी मोहम्मदपुर, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र