Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बांसवाड़ा, 10 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया के समर्थन में बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बांसवाड़ा डूंगरपुर जिले में कांग्रेस से छोड़कर आए करीब एक हजार कार्यकर्ता और डेढ़ सौ से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशम मालवीया सहित कांग्रेस के आठ प्रधान और दर्जनों सरपंच और पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य पदाधिकारियों ने सभी का भाजपा का दुपट्टा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। जोशी ने कहा कि बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया को पांच लाख से अधिक वोटों से जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा करने के लिए चुने। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस का रवैया हिंदुओं के खिलाफ है, जिसके चलते कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कई पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर में कांग्रेस से आए 32 से अधिक पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और अन्य पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, वही बांसवाड़ा जिले में मालवीया के नेतृत्व में कई पंचायत कांग्रेस मुक्त हो गई हैं और हर जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद कनकमल कटरा, पूर्व मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष लालचंद पटेल सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदुस्थान समाचार/सुभाष मेहता/संदीप