Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 10 मार्च (हि.स.)। स्थानीय स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के पांचवे टेस्ट के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वापस हो गई है, लेकिन इंग्लैंड की टीम12 मार्च को वापस जाएगी।
एचपीसीए प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि टीम इंडिया के खिलाड़ी रविवार को अलग-अलग माध्यम से अपनी डेस्टिनेशन के लिए लौट गए है। इंग्लैंड की टीम 12 मार्च को विशेष चार्टेड प्लेन से वापस लौटेगी।
उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला यहां धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को भारत ने जीतकर सीरीज पर चार एक से कब्जा कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील