Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 10 मार्च (हि.स.)। नवी मुंबई के पलास्पे रोड पर आजीवली गांव में 6.8 लाख रुपये मूल्य का 34 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार है।
नवी मुंबई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नीरज चौधरी ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि आजीवली गांव में होटल के पास ड्रग बेचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने आजीवली गांव के पास बीती रात निगरानी रखी। जैसे ही दो लोग कार में घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस को कार की तलाशी में 34.4 किलोग्राम गांजा मिला। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार दो लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रतिबंधित सामग्री कहां से आई, इसकी छानबीन कर रही है ।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत