[ad_1]

कूचबिहार, 10 मार्च (हि.स.)। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना रविवार को जिले के माथाभांगा-1 नंबर ब्लॉक के हाजराहाट-2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत खाटेरबाड़ी इलाके की है। मृतक का नाम बलराम बर्मन है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बलराम बर्मन नशे की हालत में रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही माथाभांगा थाने की पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए माथाभांगा अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा