Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 9 मार्च (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रखंडवार कलस्टर का प्रस्ताव, मतदान केंद्र भवन का नाम परिवर्तन, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर मंतदान केंद्र भवन के स्थान पर नए मतदान केंद्र भवन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहमति प्राप्त की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 18 मार्च तक बूथ लेवल एजेंटों के नाम की सूची उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 60- तोरपा सह एसडीओ, खूंटी, 59- तोरपा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता, खूंटी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल