[ad_1]

ऊना, 09 मार्च(हि. स.)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला के अम्ब कस्बा में बाइक रैली निकाली। जबकि इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लडकियो द्वारा रन फॉर यूनिटी के लिए अंबेडकर भवन से एसडीएम कार्यालय तक लगाई गई दौड़ को हरी झंडी दिखाई। वहीं अंबेडकर भवन में युवाओं को करीब 700 निशुल्क हेलमेंट वितरित किए।रैली में पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने भी भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री इस मौके पर युवाओं के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए अंबेडकर भवन से करीब एक किलोमीटर दूर आदर्श नगर तक गए।इस दौरान उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए रैली को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।उधर केंद्रीय मंत्री को बाइक चलाते देख बाजार में उन्हें देखने के लिए सड़को पर लोगो का हजूम खड़ा हो गया।
इस दौरान ट्रेफिक व्यवस्था को बनाने में पुलिस को भी काफ़ी मशगत करनी पड़ी।।उल्लेखनीय है केंद्रीय मंत्री द्वारा हेलमेंट वितरण ब रैली निकाल कर ओपोजिशन के खाने चित करने का प्रयास किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/उज्जवल