Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


बांकुड़ा, 09 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष सरकार ने शनिवार से बांकुड़ा में मोबाइल पाठशाला की शुरुआत की। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह स्कूल गांव-गांव घूमकर स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देगा। यदि आवश्यक हुआ तो यह स्कूल छोड़ने वालों को फिर से स्कूल की पढ़ाई में रुचि दिलाएगा।
हाल ही में कई सर्वेक्षणों से पता चला है कि राज्य के बांकुड़ा जिले में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है। कई छात्र अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी करने से पहले ही काम पर चले जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ राज्य शिक्षा विभाग, बल्कि केंद्रीय शिक्षा विभाग भी इसे लेकर चिंतित है। स्कूल छोड़ने वालों की संख्या कम करने के लिए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बांकुड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुभाष सरकार की पहल पर मोबाइल पाठशाला शुरू की गई है। इस मोबाइल पाठशाला में न सिर्फ किताबें पढ़ाई जाएंगी, बल्कि छात्रों को ऑडियो विजुअल सिस्टम के जरिए आधुनिक पाठ भी दिए जाएंगे। सरकारी एजेंसियों की वित्तीय सहायता और सेवा भारती नामक एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से एक सरकारी स्वामित्व वाला केंद्र इस शिक्षण कार्य को पूरा करने के लिए गांव-गांव यात्रा करेगा।
इस संदर्भ में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बांकुड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुभाष सरकार ने कहा, ”यह मोबाइल पाठशाला एक स्कूल वैन की तरह है। छोटी इस गाड़ी के अंदर स्मार्ट ब्लैक बोर्ड होगा। छोटे बच्चे पढ़ेंगे। जहां भी स्कूली बच्चों की संख्या बढ़ रही है, यह बस वहां जाकर उन्हें ले आएगी। कुछ समय के लिए वे यात्रा करेंगे और अध्ययन करेंगे।” हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा