[ad_1]

गोलाघाट (असम), 08 मार्च (हि.स.)। असम सरकार के वन विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जामुगुरी क्षेत्रीय वन अधिकारी गोविंद्रा तैद को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह मेरापानी में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा फैलाए हुए जाल में रिश्वत लेते हुए फंस गया।
शिकायत के अनुसार, वन अधिकारी ने व्यवसायी देबजीत बोरा के पत्थर ले जा रहे डंपर से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वन अधिकारी को शुक्रवार की दोपहर उसके कार्यालय में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।
आरोप के अनुसार पूर्व में भी गिरफ्तार अधिकारी क्षेत्र के व्यापारियों को पैसे की मांग करके परेशान करते आ रहा था। गिरफ्तार अधिकारी से घिलाधारी पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक टीम लगातार पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद