[ad_1]

गोड्डा, 5 जनवरी (हि.स.)। जिले के रामगढ़ दुमका रोड में लाठी बाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मोटरसाइकिल सवार को तेज टक्कर मारते हुए फरार हो गया। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक 25 वर्षीय स्टीफन हेम्ब्रम थाना पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना के अंतर्गत रहने वाला बताया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत /चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link