[ad_1]

जींद, 9 मार्च (हि.स.)। उचाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को लेकर शनिवार को कहा कि वो एक साल से गठबंधन तोडऩे की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन तोड़ा नहीं। उन्हें लगता है कि बीरेंद्र सिंह को दिक्कत उचाना के विकास से है। उनके समय में उचाना इतना पिछड़ा हुआ था, आज इतना आगे कैसे बढ़ रहा है। इसलिए वह और उनका परिवार अपनी हताशा गठबंधन पर निकाल रहे हैं। अपनी राजनीति का फैसला स्वयं लेंए जेजेपी की चिंता करना छोड़ दें।
डिप्टी सीएम ने हिसार में होने वाली नव संकल्प रैली को लेकर कहा कि छह लोकसभा को वह पहले कवर कर चुके हैं, अब हिसार में कर रहे हैं और जल्द ही सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में रैली कर पार्टी कैडर को एकत्रित किया जाएगा। गठबंधन के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि गठबंधन का फैसला एनडीए की बैठक में होगा। बीरेंद्र सिंह हरियाणा का एकमात्र ऐसा पालिटिशियन है, जो फैसला लेने में इतना समय लगा रहा है। एक साल से केवल धमकी ही दे रहा है। गठबंधन ने हरियाणा की तरक्की में योगदान दिया है। सड़कों की बात हो, चाहे मेडिकल कालेज हो, फरद, पेंशन, राशन कार्ड की सुविधा हो, सभी क्षेत्रों में हरियाणा तरक्की कर रहा है और गठबंधन की विकास में किसी तरह की अड़चन नहीं आई। डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ हैए उसके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है और इस पर किसान लगातार अपनी फसल खराबे की शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
15 मार्च के बाद उनके पास अपडेट आ जाएगी और क्षतिपूर्ति सहायकों को आदेश दे दिए हैं, वो शिकायतों की वेरिफिकेशन करेंगे और उचित मुआवजा दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कांग्रेस के साथ गठबंधन पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले उनके साथ तीन सीटों पर थे लेकिन इस बार ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। अनुराग ढांडा को खुद चुनाव लडऩा था लेकिन उन्होंने सुशील गुप्ता को फंसा दिया। दिल्ली में भी कांग्रेस खुद तो डूबेगी, साथ में अरविंद केजरीवाल को भी ले डूबेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव