Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मालदा, 09 मार्च (हि.स.)। शिवरात्रि समारोह से घर लौट रहे एक दंपति को कार ने टक्कर मार दी। घटना में पति की मौके पर मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना घाकशोल इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर शुक्रवार देर रात घटी है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम नरेश सोरेन (62) है जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी का नाम लक्ष्मी मार्डी (45) है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने घातक कार की तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा