Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 9 मार्च (हि.स.)। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के बीच शनिवार को गठबंधन पर चर्चा हुई। कमल हासन की पार्टी एमएनएम को द्रमुक एक राज्यसभा सीट देगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक को एमएनएम पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी में लोकसभा चुनाव के दौरान सहयोग करेगी।
कमल हासन और एमके स्टालिन के बीच शनिवार को आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के बाद पत्रकारों से बातचीत में कमल हासन ने कहा कि वे लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेगे। एमएनएम ने निर्णय लिया है कि वे द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए काम करेंगे।
आज हुए गठबंधन के बाद द्रमुक अबतक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को दो-दो सीटें आवंटित कर चुकी है। एमडीएमके को एक सीट, वीसीके को विल्लुपुरम और चिदम्बरम, रामनाथपुरम निर्वाचन क्षेत्र इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और नमक्कल निर्वाचन क्षेत्र कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके) को आवंटित कर चुकी है।
कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन और सीट आवंटन की भी जल्द घोषणा हो सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनूप/दधिबल