[ad_1]

जम्मू, 9 मार्च (हि.स.)। जम्मू संभाग के रियासी जिले में शनिवार को तीन तस्करों को 10 ग्राम हेरोइन और 1 लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा कि दोमेल में चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने के बाद गिरफ्तारी और बरामदगी हुई है।
उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी में 1,33,900 रुपये नकदी के साथ-साथ नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। इसके बाद वाहन चालक अनित कुमार, रघुबीर सिंह और बॉबी ठाकुर (सभी निवासी कटरा) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार आरोपितों की चेन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या से निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/दधिबल