[ad_1]

कठुआ 08 मार्च (हि.स.)। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने 13 बोतल अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन बनी में एक विश्वसनीय स्रोत के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सरथली क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध शराब की कारोबार में लिप्त थे। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए बनी पुलिस स्टेशन के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग के दौरान चेक पोस्ट सरथली पर एक व्यक्ति सूरज प्रकाश पुत्र पंजक राम निवासी बरमोता तहसील बनी जिला कठुआ को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उसके अवैध कब्जे से 13 बोतलें बरामद क गईं। इसके बाद 01 वाहन सहित अवैध शराब की सभी बरामद खेप को जब्त कर व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस पर पुलिस थाना बनी में एफआईआर 11/2024 यू/एस 48 (ए)/एक्साइज एक्ट के तहत तत्काल मामला दर्ज किया गया और इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान