Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 07 मार्च (हि.स.)। नैनीताल के रंगकर्मी जहूर आलम को भारतीय रंगमंच में निर्देशन के क्षेत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक अकादमी का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर नगर की रंगमंचीय संस्था ‘प्रयोगांक’ के कलाकारों ने बधाई दी है।
इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश पांडे ने कहा कि यह जहूर दा को उनके अथक परिश्रम का फल उन्हें प्राप्त हुआ हैं। जब से रंगकर्म को पहचाना हैं जहूर दा को इस विधा को आगे बढ़ाते ही देखा हैं।
मुकेश धस्माना ने कहा कि जहूर दा के सानिध्य में कई नाटक करने और बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ हैं। प्रयोगांक के निर्देशक मदन मेहरा ने कहा कि जहूर आलम ने रंगमंच एवं कलाकारों को विपरीत परिस्थितियों में भी जोड़े रखा। दल नायक उमेश कांडपाल ने कहा कि जहूर आलम यह सम्मान केवल उनका ही नहीं पूरे उत्तराखंड के रंगमंच को प्राप्त हुआ है, और यह उत्तराखंड के लिये गौरव की बात हैं।
इस अवसर पर नीरज डालाकोटी, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, नासिर अली, अनवर रजा, भुवन कुमार, योगिता तिवारी, राहुल, यशवंत पडियार, पवन कुमार, रोहित वर्मा, काव्यांश कुमार, धीरज कुमार, कैलाश कपिल, जावेद हुसैन, रवि, चित्रा, आरती, निकिता, किशन लाल सहित बड़ी संख्या में रंगप्रेमियों ने जहूर आलम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज