Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 7 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय में साड़ियों का शानदार रंग जमता हुआ दिखाई दिया, साथ ही यह शीर्षक भी चरितार्थ होता हुआ नज़र आया कि आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साड़ी वाँकथॉन के अंतर्गत रैली निकाली गई। आयोजन में सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य महिला अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में मौजूद अन्य महिलाएं भी साड़ी पहने ही दिखाई दी।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा साड़ी वाँकथॉन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन भारत साड़ी वॉकथॉन 2024 आत्मनिर्भर नारी, गर्व से पहने साड़ी नामक ध्येय वाक्य को चरितार्थ करती रैली निकाली गई। उक्त रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर द्वारा दिलीप क्लब झाबुआ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साड़ी वॉकथॉन रैली दिलीप क्लब से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई राजबाड़ा चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा सहित अन्य महिला अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मौजूद अन्य महिलाएं साड़ी पहने हुए दिखीं। कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, अजय चौहान जिला झाबुआ एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेखा राठौर ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए दी और आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए महिलाओ को मतदान के लिए प्रेरित किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश