[ad_1]

-मुख्यमंत्री ने ”चलो आदि कैलाश चलो” म्यूजिक वीडियो को किया लॉन्च
देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आदि कैलाश, ओम पर्वत और व्यास घाटी के दर्शनों के लिए भी हेली यात्रा संचालित की जाएगी।
गुरुवार को सचिवालय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायिका शुभा मुद्गल के रचित गीत ” चलो आदि कैलाश चलो” म्यूजिक वीडियो को लॉन्च के मौके पर यह बात कही।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड प्रवास के दौरान दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में राज्य सरकार की ओर से पिथौरागढ़ स्थित आदि कैलाश एवं ओम पर्वत क्षेत्र में सैलानियों के लिए अवस्थापना विकास के विभिन्न कार्य गतिमान हैं। शीघ्र ही आदि कैलाश, ओम पर्वत तथा व्यास घाटी के दर्शनों के लिए हैली यात्रा भी संचालित किया जाना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव पूजा गर्ब्याल और अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश
/रामानुज