Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
_797.jpg)
नई दिल्ली, 07 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भारतीय वायु सेना की चार इकाइयों को प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड और प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान करेंगी।
राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति 08 मार्च को वायु सेना स्टेशन हिंडन (उत्तर प्रदेश) का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति वहां 45 स्क्वाड्रन और 221 स्क्वाड्रन को प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड और 11 बेस रिपेयर डिपो और 509 सिग्नल यूनिट को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान करेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/आकाश