[ad_1]

हल्द्वानी, 07 मार्च (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी ने एसबीआई के चुनावी बांड का ब्योरा सार्वजनिक नहीं करने पर रोष जताया है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कुसुम खेड़ा स्थित एसबीआई के सामने धरना प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को चुनावी बांड की डिटेल सार्वजनिक करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एसबीआई प्रबंधन डिटेल सार्वजनिक करने से बच रहा है। विधायक सुमित हिरदेश ने कहा कि चुनाव बांड एक बहुत बड़ा घोटाला है। इस घोटाले का पर्दाफाश तभी हो सकता है, जब एसबीआई इसकी पूरी डिटेल जारी कर दे प्रोग्राम लेकिन केंद्र सरकार के सारे पर एसबीआई डिटेल जारी करने से बच रही है।
उन्होंने कहा कि देश के लोगों का यह अधिकार है कि वह जाने की राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने वाले लोग कौन हैं। ताकि वह सरकार की कार्य प्रणाली को समझ सकें। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, सुहेल सिद्दीकी, शोभा बिष्ट समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज