Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ; 6 मार्च (हि.स.)। जिले के रामा विकास खण्ड के ग्राम भुराडाबरा स्थित सबरी धाम गौशाला में बुधवार को परंपरागत जनजातीय वाद्ययंत्र पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ समग्र ग्रामीण विकास परियोजना का हस्तांतरण समारोह पूर्वक अंचल के ग्रामीणों को कर दिया गया। उक्त परियोजना एचडीएफसी बैंक परिवर्तन तथा बाएफ लाइव्लीहुड्स, मध्यप्रदेश द्वारा गत जनवरी 2021 से संचालित की जा रही हैं।
परियोजना हस्तांतरण कार्यक्रम के अवसर पर रीजनल मैनेजर एचडीएफसी बैंक गौरव वर्मा, मेनेजर सीएसआर मृत्युंजय कुमार, राज्य प्रमुख बाएफ लाइव्लीहुड्स पवन पाटीदार, एचडीएफसी बैंक मैनेजर जयंत द्विवेदी, डीपीएम एनआरएलएम झाबुआ श्रीमती आशा, कड़कनाथ प्रबंधन झाबुआ के डीडीवीएस अमित दोहरे, बाएफ लाइव्लीहुड्स के मालवा रीजनल इंचार्ज जे.एल.पाटीदार सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राही, विभागीय एवं पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
हस्तांतरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का आदिवासी समुदाय द्वारा जनजातीय पारम्परिक संस्कृति की परंपरानुसार ढ़ोल एवं मांदल बजाकर एवं नृत्य प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर सर्व प्रथम मां सरस्वती एवं बाएफ के संस्थापक डॉ. मणिभाई देसाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों जैसे एनआरएम, कडकनाथ इकाई, जैविक उत्पादन, उच्च मूल्य वाली फसलें, मौसम अनुकुलित फसल, हरित घास विकास, हस्तशिल्पकार के उत्पाद, ग्राम स्वराज किसान उत्पादक संगठन के बायोप्रोम, एफडीपी मन्दसौर की वाड़ी परियोजना की बेस्ट प्रेक्टिसेस तथा संतरे एवं पपीता उत्पाद आदि की लगायी गयी प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया, साथ ही सभी हितग्राहियों और किसानों ने उनके अनुभव सांझा किए।
आयोजन को संबोधित करते हुए डीपीएम एनआरएलएम आशा ने बाएफ और एचडीएफसी बैंक के द्वारा हो रहे नवाचारों की सराहना की सराहना करते हुए स्वयं सहायता समूहों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में किसानों, समूहों, स्कूलों आदि में सहयोग और अपनी तकनीकी से विकास कार्य करने के लिए बाएफ संस्था और एचडीएफसी बैंक परिवर्तन की सराहना की। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सीएसआर मैनेजर मृत्युंजय कुमार ने क्षेत्र में हुई गतिविधियों का आंकिक विश्लेषण करते हुए प्रभावों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सार्थक सामुदायिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए बाएफ के रीजनल इन्चार्ज जे.एल.पाटीदार ने बताया गया कि रामा विकास खण्ड के दस गांवो में सामुदायिक सहभागिता से कडकनाथ हैचरी ईकाई, 378 व्यावसायिक पोल्ट्री जिसमें 87 रिप्लीकेशन, 120 परिवारों को सिरोही नस्ल की बकरियो का सहयोग, 50 नस्ल परिवर्तन हेतु समुह में सिरोही नस्ल के बकरा की उपलब्धता, 4000 बकरा-बकरियों में टीकाकरण, 400 मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 300 उन्नत बीज प्रदर्षन प्लाट, 237 परिवारों को अधिक मुल्य आधारित फसलों का विभिन्न विधियों में प्रदर्शन, 10 गांवो के विद्यालयों में संस्थागत शिक्षा विकास, 100 सोलर स्ट्रीट लाईट, 890 परिवारों को सोलर होम लाईट, 04 जैविक खाद निर्माण इकाई, 100 शिवांष जैविक खाद का निर्माण, 05 गावों में 8000 मास प्लान्टेषन, 17 बांस के हस्थ शिल्पकारों को कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उनका मार्केट से लिंकेज, 10 युवाओं को ई-दोस्त का कौशल विकास, 05 पक्का चेक डेम, 16 कोरवाल गेबियन, 38 खेत तालाब/रिचार्ज पौण्ड, 10 कुआ गहरीकरण, 05 नाला गहरीकरण, कोविड के दौरान 2300 परिवारों को राशन किट का सहयोग करते हुए 2300 परिवारों में से कुल 2040 परिवारों को लाभान्वित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा/मुकेश