Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सरपंच के लेन-देन के मामलों को लेकर की जा रही है जांच
हत्या के तीन दिन भी पुलिस के हाथ खाली
हिसार, 6 मार्च (हि.स.)। कंवारी के सरपंच नरसिंह उर्फ संजय दूहन की रविवार रात को उनके ही गांव में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को एसआईटी का गठन किया है। हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में लगातार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बुधवार काो सरपंच संजय दुहन उर्फ नरसिंह की हत्या के मामले में जांच के लिए सदर डीएसपी रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में सीआईए वन व टू व स्पेशल स्टॉफ के इंचार्ज के अलावा सीआईए के एसआई जगबीर सिंह, स्पेशल स्टॉफ के एएसआई राजेश, सीआईए के हेड कांस्टेबल पवन कुमार को शामिल किया गया है।
एसआईटी की टीम द्वारा जहां नरसिंह सरपंच की हत्या में नामजद लोगों द्वारा पूछताछ की जा रही वहीं हत्या की वारदात के पूर्व वारदात स्थल के आसपास एक्टिव संदिग्ध मोबाइल फोन की जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न शहरों में दबिश दी गई है लेकिन हत्या के तीन दिन बाद भी इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस द्वारा मंगलवार को मुख्य आरोपी कर्ण सिंह सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस इस मामले में लेन-देन के एक मामले को लेकर भी जांच कर रही है। इस मामले से संबंधित तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।एसआईटी प्रमुख डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, और जल्द ही संजय सरपंच की हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव