Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 06 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना वादा पूरा करते हुए बुधवार को आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों का भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी। इस खुशी में चुंचूड़ा के आशा और आंगनबाड़ी महिलाओं ने बुधवार को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।
चुंचूड़ा के विधायक असित मजूमदार ने बुधवार को कोडलिया-1 ग्राम पंचायत में आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को बधाई दी। आशा और आंगनबाड़ी महिलाओं ने कहा कि भत्ता बढ़ाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। मुख्यमंत्री ने उनका भत्ता बढ़ाया है, वे खुश हैं। हालांकि, वर्तमान में उन्हें मिलने वाला भत्ता उनके परिवारों का भरण-पोषण नहीं करता है।
विधायक ने आगे कहा कि आशा कर्मियों की सारी उम्मीदें पूरी नहीं हुई होंगी। हालांकि, कुछ हद तक उनकी उम्मीद को पूरा करना संभव हो सका है। इतनी सारी वित्तीय बाध्यताओं के बावजूद मुख्यमंत्री ने भत्ता बढ़ा दिया है। आशा और आंगनबाड़ी कर्मी जितना काम करती हैं, निश्चित रूप से उनका भत्ता अधिक होना चाहिए।
भाजपा ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ राजकोष खाली है तो वहीं दूसरी तरफ भत्ते बढ़ाकर ममता बनर्जी वोट खरीदना चाहती हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा