Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ा कि स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस के नौ विधायकों को निलंबित करके सदन से बाहर निकाल दिया।
विधानसभा में आज बजट पर चर्चा के दौरान स्पीकर ने कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को बोलने से रोक दिया। स्पीकर ने कहा कि आपका समय पूरा हो गया है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, राजा वडि़ंग समेत नौ कांग्रेस विधायकों को आज के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद गुस्साए कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए स्पीकर की वेल में आ गए।
बार-बार चेताने पर भी कांग्रेस विधायक जब सदन से बाहर नहीं गए तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर निकलवा दिया। सत्र के दिन की शुरुआत में कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दी दलित डिप्टी सीएम बनाए। उन्होंने सीएम भगवंत मान के दौरा पड़ने और जूती सुंघाने के बयान पर उनसे माफी मांगने की मांग की। इसे लेकर भी सदन में हंगामा चलता रहा।
बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी पुरानी सरकारों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस हालत में इन्होंने राज्य को छोड़ा था, उस हालत से दोबारा यहां तक पहुंचा कर हमारी सरकार ने बढ़िया काम किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हॉकी खिलाडियों को बकरा खिलाकर बकरा बनाने की कोशिश की। उनका मेडिकल तक करवाने के बाद उन्हें नौकरी नहीं दी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनीत