Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोधपुर, 06 मार्च (हि.स.)। निकटवर्ती मोगड़ा के पास में कार चालक को साइड से पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे मेें कार बाद में डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार तीन अन्य घायल हो गए। इस बारे में मृतक के भाई की तरफ से अब विवेक विहार थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुुपुर्द कर दिया।
विवेक विहार पुलिस ने बताया कि प्रतापेश्व महादेव मंदिर के पीछे प्रतापनगर 2 स 39 निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान, सिक न्दर, बाबूलाल एवं परमानंद चौहान कार लेकर मंगलवार रात के समय में रोहिट से जोधपुर घर की तरफ आ रहे थे। यह लोग जब पाली हाइवे मोगड़ा के निकट पहुंचे तब नसरानी पेट्रोल पंप के सामने किसी पिकअप के चालक ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे कार टकरा कर बाद में डिवाइडर पर चढ़ कर पलटी खा गई। हादसे में सुरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाबूलाल, सिकन्दर एवं परमानंद घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि पिकअप का चालक बाद में फरार हो गया। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में मृतक के बड़े भाई कमलेश चौहान की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर