[ad_1]

गुवाहाटी, 06 मार्च (हि.स.)। असम सरकार के पांच आईएएस तथा एसीएस रैंक के अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के कार्यों में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को असम सरकार द्वारा जारी एक आदेश के जरिए निर्देश दिया गया है कि आज से वे राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट करें।
इन अधिकारियों में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव कैलाश कार्तिक एन, पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव जावीर राहुल सुरेश, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त सचिव रातुल चंद्र पाठक, इंडीजीनस ट्राइबल फेथ एवं कल्चर डिपार्टमेंट के संयुक्त सचिव पंकज चक्रवर्ती तथा भूमि संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव दीपू कुमार डेका शामिल हैं।
इन पांचों अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कार्यों को निपटने के लिए राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के अधीन नियोजित किया गया है। चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ये सभी अधिकारी अपने-अपने पुराने पदों पर वापस लौट जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद