[ad_1]

भोपाल, 6 मार्च (हि.स.)। आज बुधवार को विजया एकादशी है। विजया एकादशी व्रत एकादशियों की तरह बहुत ही कल्याणकारी माना गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति विजया एकादशी का व्रत करता है उसे इस लोक में विजय प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में लिखा ।। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ।। पावन विजया एकादशी की समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई! भक्तवत्सल भगवान श्री नारायण अपनी करुणा-वृष्टि सभी पर करते रहें; हर घर-आंगन में धन, समृद्धि, सौभाग्य की वर्षा हो, शुभता एवं शुभत्व का दीप देदीप्यमान हो, सबका कल्याण हो, यही मंगल कामना करता हूं।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश