[ad_1]

कटरा, 5 मार्च (हि.स.)। कटड़ा में चल रही क्रिकेट प्रीमीयिर लीग में मंगलवार सुबह सेरबड़ क्रिकेट क्लब कटड़ा तथा गणपति स्ट्राइकर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की टीमों के मध्य मैच हुआ। कटड़ा की टीम ने यह मैच छह विकेट से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच 10 ग्राम चांदी के सिक्के के साथ टॉस की गई। गणपति स्ट्राइकर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। गणपति स्ट्राइकर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से बल्लेबाज साहिल प्रधान ने 35 गेंद में 40 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल थे तो वही रिंकू ने 23 वालों में 29 रन का योगदान दिया जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।
वही सेरबड़ क्रिकेट क्लब कटड़ा की ओर से गेंदबाज अवी ने तीन ओवर में 12 रन देखा तीन विकेट हासिल किए जबकि अंकित ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरबड़ क्रिकेट क्लब कटड़ा की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 96 रन बनाकर यह महत्वपूर्ण मैच छह विकेट से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सेरबड़ क्रिकेट क्लब कटड़ा टीम की ओर से बल्लेबाज नितिन ने 28 गेंद में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे और नाबाद रहे। इसी तरह बल्लेबाज थॉमस ने 23 वालों में 33 रन का योगदान दिया और 3 चौके तथा दो छक्के लगाए। गणपति स्ट्राइकर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश टीम की ओर से गेंदबाज शुभम ने तीन ओवर में 9 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो वहीं अभी ने दो ओवर में 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
वहीं सेरबड़ क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से गेंदबाज अवी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर महत्वपूर्ण तीन विकेट हासिल किए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस मौके पर श्री माता वैष्णो देवी प्रेस क्लब कटड़ा के महासचिव संजय शर्मा ने गेंदबाज अभी को 2100 रुपए नगद तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीपीओ कटड़ा सुरेंद्र सिंह बलोरिया तथा एसएचओ कटड़ा निशांत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान