Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 5 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। वे 65 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में 64 पौधे रोपे। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में बहनें मौजूद रही। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी शिवराज के सरकारी निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण कर लाड़ली बहनों और समाज सेवियों के साथ चौसठ पौधे लगाकर अपना खास दिन मनाया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी साधनासिंह भी मौजूद रही।
मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर भोपाल में उनके 74 बंगले स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी ने बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया पर भी पूर्व सीएम को बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय भाई साहब, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा श्री महाकाल जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। लोककल्याण और प्रगति के आपके संकल्प सिद्ध हों। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा