[ad_1]


दक्षिण दिनाजपुर, 5 मार्च (हि.स.)। उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित चोढा-हाथ मंदिर संलग्न इलाके में सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया। सेक्टर रायगंज के कमांडेंट/कार्यवाहक डीआइजी आर एस डोगरा ने 61 वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट कमल भगत और अन्य बीएसएफ अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
बीएसएफ के अनुसार, सिविक एक्शन कार्यक्रम की शुरुआत हिली गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल एवं एसबीएस गवर्नमेंट कॉलेज हिली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान, कमांडेंट/कार्यवाहक डीआइजीआर एस डोगरा ने स्कूली छात्रों, सीमावर्ती युवाओं और आसपास के गांवों के सदस्यों के बीच खेल सामग्री वितरित की। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 500 से अधिक ग्रामीणों के साथ दोपहर का भोजन भी आयोजित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन