[ad_1]

राजगढ़, 5 मार्च (हि.स.)। जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में पति और पत्नी के बीच हुई अनबन को लेकर गुस्साए पति ने सोमवार की रात एयर पिस्टल से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मंगलवार को मामले में पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या सहित साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात सदर बाजार खुजनेर में पति और पत्नी के बीच हुई अनबन पर गुस्साए पति प्रखर उपाध्याय ने एयर पिस्टल से गोली मारकर 27 वर्षीय पत्नी वंदना उपाध्याय की हत्या कर दी। विवाहिता की मौत के बाद सास और ससुर किसी को सूचना न देते हुए नौकरी पर चले गए। कुछ घंटों बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस ने मामले में गौतम पुत्र रामगोपाल दुबे निवासी माचलपुर की रिपोर्ट पर पति प्रखर पुत्र नागेन्द्र उपाध्याय, सास इंदिराबाई और ससुर नागेन्द्र पुत्र गंगाप्रसाद उपाध्याय के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश