Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बोले- भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश सेवा के लिए समर्पित, सत्ता और पद का लोभी नहीं
रायपुर, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने तो कल ही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पहले ये बताएं कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी? या पहले ही हार मान चुकी कांग्रेस भाजपा के सामने लड़ने से पहले ही अपने हथियार डाल देगी?
उन्होंने कहा कि हार की हताशा और बौखलाहट कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान से ही झलक रही है। सच तो यह है कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। सभी हार के डर से मैदान में उतरने से पहले ही भाग रहे हैं, सारे बड़े नेताओं ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। क्योंकि वो जानते हैं कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ होने वाला है। तभी तो कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और बचे-खुचे भी छोड़ने को आतुर हैं। कांग्रेस के इंडी एलायंस (घमंडिया) भी डूबता जहाज बन चुका है। इनका एक एक सहयोगी धीरे-धीरे कांग्रेस के डूबते जहाज़ को बीच मझधार में छोड़ भाग रहे हैं। कहीं ऐसा न हो की लोकसभा चुनाव आते तक कांग्रेस पार्टी अकेली ना रह जाए?
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को यूपीए के 10 साल के शासन काल को याद करना चाहिए उस समय देश की क्या स्थिति थी..? सारे फैसले 10 जनपथ से ही लिए जाते थे प्रधानमंत्री तो नाममात्र के ही थे। केवल एक ही परिवार के इर्द गिर्द पूरी कांग्रेस पार्टी परिक्रमा करती रहती थी और आगे भी करती रहेगी..? आज देश की बागडोर जबसे भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आई है और प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी बने हैं देश का स्वर्णिम काल शुरू हो गया है। ये प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का ही प्रभाव है कि भारत आज विश्व गुरु बनने की कगार पर है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला हैं और बहुत जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही देश सेवा है, राजनीति जनमानस के हितों के लिए ही की जाती है। सत्ता सुख भोगना कांग्रेस पार्टी का ही काम रहा है। भाजपा के लिए राष्ट्र सेवा ही सर्वोपरि है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी मूलमंत्र का पालन करता है और पार्टी के आदेश को अपना धर्म मानता है। भाजपा में कोई नेता बनकर काम नहीं करता, यहां सभी कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं। निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार देश में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता कृत संकल्पित है।
हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल/आकाश