[ad_1]

जगदलपुर, 02 मार्च (हि.स.)। इनर व्हील क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला दिवस मनाया गया। 08 मार्च महिला दिवस पर महाशिवरात्रि व्रत होने के कारण आज शनिवार को महिला दिवस मनाया गया। जिसमें बिना पढ़े लिखे होकर भी अपने आप को आत्मनिर्भर बनी महिलाओं का वूमेन ऑफ द डे सम्मान कर क्लब की ओर से मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया।
हील क्लब अध्यक्षा ममता सिंह राणा ने कहा कि हर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमने जिनका सम्मान किया वह बहन पढ़ी-लिखी भी नहीं है लेकिन वह अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है। हमने वूमेन ऑफ द डे सम्मान से सम्मानित किया। बिना पढ़े लिखे होकर भी अपने आप को आत्मनिर्भर बनना गौरव की बात है। लक्ष्मी राव का सम्मान करके इनर व्हील क्लब अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रही है।समाज के लिए उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उषा गोंदी,सरिता थॉमस, नीता जलोटा, अलका गुप्ता,दीपिका सोनी,सारिका चिलचोलकर,लाइबा चामडिय़ा, प्रियंका गुप्ता सहित इनर व्हील क्लब के सदस्य गण उपस्थित है
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे