Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ 02 मार्च (हि.स.)। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अपने अभियान में एक और सफलता हासिल करते हुए कठुआ पुलिस ने गांव डांबरा में लगभग 10 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय कठुआ और थाना प्रभारी कठुआ थाना की देखरेख में पुलिस पार्टी ने गांव डांबरा में विशेष जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शिव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी डाम्बरा तहसील एवं जिला कठुआ को पकड़ा। चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से लगभग 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान अवैध शराब की सभी बरामद खेप को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पीएस कठुआ में एफआईआर 65/2024 यू/एस 48 (ए) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान