[ad_1]

मिक्सिंग सेंटर पर कैमरे का डाटा कॉपी करवाकर लौट रहा था घर
हिसार, 2 मार्च (हि.स.)। जिले के कस्बे हांसी की जगदीश कालोनी में दो अज्ञात बदमाश चाकू की नोंक पर एक फोटोग्राफर से बाइक छीनकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शनिवार को फोटोग्राफर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सोरखी निवासी कमल ने बताया कि वह फोटोग्राफी का कार्य करता है। शिव नगर कालोनी में कमरा किराए पर लेकर रहता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह बस स्टेंड के पीछे सत्यवान विडियो मिक्सिंग सेंटर पर एक विवाह समारोह का अपने कैमरे की चिप का डाटा कॉपी करवाने के लिए गया था। मिक्सिंग सेंटर पर कैमरे की चिप का डाटा कॉपी करवाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर जा रहा था। जैसे ही वह जगदीश कॉलोनी स्थित मान की कोठी के पास पहुंचा तो दो अज्ञात युवक उसकी बाइक के सामने आ गए। दोनों युवकों ने उसे चाकू दिखाते हुए बाइक से नीचे उतरने के लिए कहा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे नीचे उतारकर वे उसकी बाइक पर सवार होकर शहर की और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव