Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,2 मार्च (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलेहपुर में शनिवार दोपहर में कुएं में तैरता हुआ 25 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सलेहपुर में खेत स्थित कुएं में डूबने से पूजा (25)पत्नी सुल्तान वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला के दो बच्चे हैं। महिला परिवार सहित बनेसिंह के खेत पर फसल काट रही थी तभी पानी के लिए कुएं पर गई और पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक