Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भद्रवाह 01 मार्च (हि.स.)। मैदानी इलाकों में लगातार भारी बारिश और ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के बीच जम्मू संभाग के डोडा में जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पहाड़ी जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की है।
एक अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण मौसम स्थितियों और जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने संभावित हिमस्खलन की चेतावनी के कारण लिया है। छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के प्रयास में डीसी डोडा हरविंदर सिंह ने जिले भर में सरकारी और निजी दोनों तरह के सभी शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।
स्कूलों के क्लस्टर प्रमुख डॉ. नज़ीर अहमद ने कहा कि ढाई महीने के बाद जम्मू प्रांत के शीतकालीन क्षेत्र के सभी स्कूलों में कक्षाएं शुक्रवार से फिर से शुरू होने वाली थीं लेकिन मेट्रोलॉजिकल विभाग के अनुसार कल सुबह तक खराब मौसम की स्थिति और तेज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था और कक्षा कार्य को दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। डॉ. नज़ीर ने कहा कि स्कूल सोमवार को फिर से खुलेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत