Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-चुनाव आयोग ने लोक सभा-2024 के चुनाव को चुनाव का पर्व-देश का गर्व शीर्ष वाक्य दिया
-आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान के अर्धसैनिक बलों व आईटीबीपी की तैनाती के लिए हुई प्रारम्भिक बैठक
चंडीगढ़, 1 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का मोटो है। इसके मद्देनजर, राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व आईटीबीपी की कंपनियों को भी मुस्तैदी से तैनात किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोग निर्भीक होकर, बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। वे शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान के अर्धसैनिक बलों व आईटीबीपी की तैनाती के लिए हुई प्रारम्भिक बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने लोक सभा-2024 के चुनाव को ‘चुनाव का पर्व-देश का गर्व’ शीर्ष वाक्य नाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हर्ष, शांति, भाईचारे के साथ मनाना राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की जिम्मेदारी है।
बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि आरम्भ में केन्द्र सरकार से भविष्य में होने वाले हरियाणा चुनाव के दौरान सभी 10 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 5 भारत तिब्बत सीमा पुलिस की कम्पनियां दी हैं। इनमें अम्बाला लोक सभा क्षेत्र जिसमें पंचकूला एव यमुनानगर जिले भी पड़ते हैं वहां पर दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के लिए दो कंपनियों, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की एक, करनाल लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की एक, सिरसा लोक सभा क्षेत्र जिसमें सिरसा, फतेहाबाद व डबवाली जिले शामिल हैं, के लिए सी.आर.पी.एफ. की दो, हिसार लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की दो, रोहतक लोक सभा क्षेत्र के लिए सी.आर.पी.एफ. की दो कम्यपनियां, जिसमें एक रोहतक जिले में व एक झज्जर जिले में तैनात की जाएगी।
इसी प्रकार सोनीपत, भिवानी-महेन्द्रगढ़, गुडग़ांव (गुरुग्राम) तथा फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी) की एक-एक कम्पनी को तैनात किया जाएगा। बैठक में भारत तिब्बत सीमा पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र भानू, पंचकूला के आईजी हरदीप दुन, हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, सीआईडी सौरभ सिंह, सीमा सुरक्षा बल, पंजाब के डीआईजी डॉ. अतुल फलजेले के अलावा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा व राजकुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव