[ad_1]

हमीरपुर, 01 मार्च (हि.स.)। राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव रोड पर कई वर्षाें से कांशीराम कालोनी खाली पड़ी है। जिसमे अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित थी। जहां कोतवाली राठ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने शुक्रवार को मौके से 5 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 4 अदद छोटी बड़ी लोहा नाल व 2 अदद लोहे की नाल बनाने वाली स्टेयरिंग राड, लकड़ी काटने वाली आरी, हथौड़ी, ड्रिल मशीन, आरी ब्लेड, लोहे की छोटी व बड़ी नाल और अन्य शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपियों में राठ कस्बा के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी नफीस पुत्र छिद्दू और राठ कस्बा के मोहल्ला कोट बाजार निवासी सलामत पुत्र बसीर को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी यूके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी नफीस पुत्र छिद्दू का आपराधिक इतिहास भी है। जिसके विरूद्ध राठ कोतवाली में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//विद्याकांत